LATEST NEWS

18वीं झारखंड राज्य सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में धनबाद का शानदार प्रदर्शन

By ASHUTOSH KUMAR MAIRH • 2026-06-16 19:00 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
18वीं झारखंड राज्य सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में धनबाद का शानदार प्रदर्शन
18वीं झारखंड राज्य सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में धनबाद का शानदार प्रदर्शन 4 स्वर्ण, 2 रजत एवं 7 कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान धनबाद, 16 जून। झारखंड बॉक्सिंग संघ एवं सरायकेला-खरसावां बॉक्सिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में 12 से 15 जून 2026 तक आयोजित 18वीं झारखंड राज्य सब जूनियर बालक एवं बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप में धनबाद जिला बॉक्सिंग संघ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 13 पदक अपने नाम किए। टीम ने 4 स्वर्ण, 2 रजत एवं 7 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में धनबाद की ओर से 11 बालक एवं 10 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालिका वर्ग में खुशी कुमारी सिंह (49-52 किग्रा), मनुश्री कुमारी (55-58 किग्रा), कीर्ति सिंह (58-61 किग्रा) एवं काशवी आनंद (+70 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। बालक वर्ग में शौर्य गौतम (55-58 किग्रा) एवं रणवीर राजपूत (58-61 किग्रा) ने रजत पदक हासिल किया। वहीं कांस्य पदक विजेताओं में बालिका वर्ग से आयुषी राज, वेना वाणी, माही कुमारी एवं दृष्टि कुमारी तथा बालक वर्ग से देवराज यादव, समर कुमार गुप्ता एवं शुभो चक्रवर्ती शामिल रहे। धनबाद जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष आशुतोष कुमार मैढ़, उपाध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर, सचिव महेंद्र प्रताप, कोषाध्यक्ष पायल कुमारी, संयुक्त सचिव पंकज कुमार शाह एवं अभिमन्यु कुमार सहित संघ के सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है कि धनबाद लगातार राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने आशा जताई कि ये खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी झारखंड और धनबाद का नाम रोशन करेंगे।